
बच्चे को चूमने पर विवाद के बाद दलाई लामा ने मांगी माफ़ी, बोले- मजाकिया अंदाज़ में...
AajTak
Dalai Lama Sucking Tongue Video: सोशल मीडिया पर दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह एक नाबालिग बच्चे से अपनी जीभ चूसने के लिए कहते हैं. इससे पहले वह बच्चे के होठों पर किस भी करते हैं. इस पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama Viral Video) के एक वायरल वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है. जिसके बाद उन्हें बयान जारी कर माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने अपने बयान में कहा है, 'एक वीडियो क्लिप सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें हाल में ही एक लड़के से मुलाकात कर दलाई लामा ने उससे पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकता है.'
दलाई लाना ने अपने बयान में आगे कहा, 'अगर उनके शब्दों से कोई आहत हुआ है, तो वह लड़के और उसके परिवार से माफी चाहते हैं, साथ ही दुनिया भर के अपने दोस्तों से भी. दलाई लामा अकसर जिन लोगों से मिलते हैं, उन्हें मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हैं, पब्लिक में भी और कैमरा के सामने भी. उन्हें घटना पर खेद है.'
pic.twitter.com/vlmUbI4vqz
वायरल वीडियो में वह एक नाबालिग लड़के के होठों पर किस करते हैं और फिर उसे अपनी 'जीभ चूसने' को कहते हैं. वीडियो पर ऑनलाइन यूजर्स खूब भड़क रहे हैं. कोई इसका बचाव कर रहा है, तो कोई विरोध. वीडियो में दलाई लामा को नाबालिग लड़के से ये कहते सुना जा सकता है, 'क्या तुम मेरी जीभ चूस सकते हो.'
एक यूजर ने कहा, 'दुनिया के सबसे प्रमुख धार्मिक नेताओं में से एक दलाई लामा अभी ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने एक नाबालिग लड़के से अपनी 'जीभ चूसने' को कहा. इससे साबित होता है कि हम नए अनैतिकता वाले युग में प्रवेश कर चुके हैं. ये सब खुद को रिवील कर रहे हैं और ये वाकई में बुरा है.'
लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












