
बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई महिला, डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी
AajTak
रांची के सदर अस्पताल में कांटा टोली की रहने वाली पूनम देवी बच्चे की डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी जहां डॉक्टरों ने उसे सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत बताई. आरोप है कि सर्जरी के दौरान उससे बगैर सहमति लिए उसकी नसबंदी कर दी गयी.
रांची में एक महिला ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने बिना पूछे ही उसकी नसबंदी कर दी. दरअसल, रांची के सदर अस्पताल में कांटा टोली की रहने वाली पूनम देवी बच्चे की डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी जहां डॉक्टरों ने उसे सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत बताई. आरोप है कि सर्जरी के दौरान उससे बगैर सहमति लिए उसकी नसबंदी कर दी गयी. महिला के आरोप के बाद अब इस स्वास्थ्य विभाग जांच कराने का दावा कर रहा है. वहीं, अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सव्यसाची मंडल ने कहा कि बंध्याकरण के ऑपरेशन के लिए सिर्फ महिला की सहमति ही जरूरी है. महिला ने सहमति दी है तभी उसकी नसबंदी की गई है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












