
बच्ची के मास्क नहीं पहनने पर आगबबूला हुआ फ्लाइट अटेंडेंट, कहा- चेहरे पर चिपकाओ
AajTak
क्लीक नाम की महिला ने कहा कि फ्लोरिडा से वर्जीनिया की उड़ान के दौरान उसकी दो साल की बेटी मास्क नहीं पहनना चाहती थी और जबरदस्ती पहनाने पर रोने लगी. बच्ची की मां के मुताबिक वो अपना अगूंठा चूसना चाहती थी जो आमतौर पर हर बच्चे करते हैं.
विमान यात्रा के दौरान एक मां उस वक्त फ्लाइट अटेंडेंट पर भड़क उठी जब बच्ची के मास्क नहीं पहनने पर क्रू मेंबर ने जबरदस्ती उसे बच्ची के मुंह पर चिपकाने की धमकी दी. महिला ने कथित तौर पर दावा किया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे किसी चिपकने वाली चीज से बच्ची के मुंह पर मास्क को चिपकाने के लिए कहा. (स्क्रीनशॉट) क्लीक नाम की महिला ने कहा कि फ्लोरिडा से वर्जीनिया की उड़ान के दौरान उसकी दो साल की बेटी मास्क नहीं पहनना चाहती थी और जबरदस्ती पहनाने पर रोने लगी. बच्ची की मां के मुताबिक वो अपना अगूंठा चूसना चाहती थी जो आमतौर पर हर बच्चे करते हैं. (सांकेतिक तस्वीर) क्लीक का दावा है कि फ्लाइट अटेंडेंट ने परिवार को एक विकल्प दिया और कहा कि मास्क में एक छेद कर उसे बच्ची के चेहरे पर चिपका दिया जाए. क्लीक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं अब भी कांप रही हूं.' (स्क्रीनशॉट)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












