
बच्ची का शव मिलने के बाद दक्षिण 24 परगना में बवाल, आगजनी के बाद SDPO को बंधक बनाने की कोशिश
AajTak
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया और पुलिस चौकी में आग लगा दी. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस पर समय से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को 10 साल की लड़की का शव मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. दावा किया जा रहा कि बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई.
शव मिलने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने कहा कि बलात्कार और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
शुक्रवार को गायब लड़की की मिली लाश
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों ने कहा कि लड़की शुक्रवार शाम से लापता थी और पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की. शनिवार सुबह जयनगर इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा लड़की का शव बरामद किए जाने के बाद भीड़ ने महिस्मारी पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उन्होंने चौकी के बाहर खड़े कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों को परिसर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. बवाल के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं.
परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










