
बच्चा होने के बाद पति ने छोड़ा, चार सालों से भारत में कैद! इमोशनल कर देगी सुमायरा की पाकिस्तान वापसी की कहानी
AajTak
पाकिस्तानी मूल की सुमायरा की शादी भारतीय पुरुष से कतर में हुई थी. शादी के बाद वो पति के साथ भारत आई. उसका पति बिना वीजा उसे भारत ले आया जिसके बाद सुमायरा को तीन साल की सजा हुई. जेल में दो महीने बाद ही सुमायरा ने एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद उसका पति उसे छोड़ गया. सुमायरा अब डिटेंशन सेंटर में रहती है और जल्द ही वो अपने देश लौट सकेगी.
भारतीय जेल में तीन साल गुजार चुकी पाकिस्तानी मूल की एक महिला को अब पाकिस्तान ने अपने देश बुलाने की तैयारी कर ली है. सुमायरा नाम की ये महिला 3 साल तक जेल में रहने के बाद अब एक डिटेंशन सेंटर में अपनी चार साल की बेटी के साथ रह रही है. पाकिस्तान की सरकार ने महिला के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र जारी कर दिया है, जिससे महिला के पाकिस्तान जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











