
बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर SC में सुनवाई, बाल विकास मंत्रालय से 3 हफ्ते में मांगा जवाब
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चा गोद लेने से संबंधित समस्याओं के बारे में चिंता जताई. इस मामले में पीयूष सक्सेना नाम के शख्स ने एक याचिका दाखिल की है. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि महिला और बाल कल्याण मंत्रालय को 'हिंदू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम' के व्यापक प्रचार-प्रसार का आदेश दिया जाए.
बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया सरल बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका पर जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने चाइल्ड एंड वेलफेयर मंत्रालय से जवाब तलब किया है. कोर्ट ने कहा है कि याचिककर्ता के साथ चाइल्ड एंड वेलफेयर मंत्रालय एक मीटिंग करे और 3 हफ्ते में कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करे. उसके बाद कोर्ट इस मामले पर विचार करेगा.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बच्चा गोद लेने से संबंधित समस्याओं के बारे में चिंता जताई. इस मामले में पीयूष सक्सेना नाम के शख्स ने एक याचिका दाखिल की है. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि महिला और बाल कल्याण मंत्रालय को 'हिंदू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम' के व्यापक प्रचार-प्रसार का आदेश दिया जाए.
गैर जरूरी जानकारी ना मांगी जाए
इसके साथ ही याचिका में मांग की गई है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को निर्देश दिया जाए कि वह गोद लेने की प्रक्रिया को और ज्यादा सरल बनाए. इसके अलावा, बच्चा गोद लेने के मामले में गैरजरूरी जानकारी ना मांगी जाए.
अनाथ बच्चों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाए
पीयूष की याचिका में ये भी कहा गया है कि एक एडॉप्शन प्रीपेयर स्कीम बनाई जाए, जिसके तहत हर जिले में ग्रेजुएट्स को ट्रेनिंग दी जाए ताकि वो गोद लेने की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों की मदद कर सकें. वहीं, अनाथ बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाने और ब्लॉक स्तर पर इन बच्चों के व्यवसायिक प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश देने की मांग की गई है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









