
'बचपन से डराती हैं मेरी उंगलियां', शख्स ने अजीब बीमारी के चलते कटवाई अपनी ही फिंगर्स
AajTak
एक अजीब बीमारी से पीड़ित शख्स ने अपनी ही उंगलियों से तंग आकर उन्हें कटवा लिया. उसका कहना था कि उसकी दो उंगलियां उसे बचपन से डराती हैं और वह उनके साथ अब और नहीं जी सकता.
कई बार बड़े-बड़े डॉक्टरों के पास ऐसे केस आते हैं कि वे खुद हैरान रह जाते हैं.यूनिवर्सिटी लावल में मनोचिकित्सा विभाग की डॉ. नादिया नादेउ ने हाल ही में एक ऐसे ही अज्ञात रोगी के बारे में एक केस रिपोर्ट पब्लिश की. इस शख्स की अजीब समस्या थी. उसका कहना था कि उसने उल्टे हाथ की दो उंगलियां उसे डराती हैं.उसे बचपन से लगता है कि वह उसके शरीर का हिस्सा नहीं हैं. वह इन उंगलियों से पीछा छुड़ाना चाहता है.
उंगलियों के सड़ने- जलने के सपने
अपने पूरे जीवन में, इन विचारों से उसे दर्द, चिड़चिड़ापन, लगातार इरीटेशन होती थी. उसे ऐसे बुरे सपने आते थे कि उनकी दो उंगलियां सड़ रही हैं या जल रही हैं. हालांकि रोगी ने शर्मिंदगी के कारण अपनी उंगलियों के बारे में अपनी परेशानी अपने परिवार को कभी नहीं बताई लेकिन वह चाहता था डॉक्टर उसकी दोनों उंगलियों को काट दें.
'उंगलियों के साथ जीना मुश्किल'
डॉ. नादेउ ने लिखा, "एक सॉ मिल में काम करते हुए, उन्होंने अपनी उंगलियों को काटने के लिए एक छोटी गिलोटिन बनाने पर तक पर विचार कर लिया था." डॉक्टर ने बताया कि 'वह जानता था कि खुद को नुकसान पहुंचाना एक सुरक्षित सॉल्यूशन नहीं है और इसका असर उनके रिश्तों, छवि और स्वास्थ्य पर पड़ सकता था. लेकिन वह आने वाले सालों तक उन उंगलियों के साथ जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता था.'
काम नहीं आए गैर-आक्रामक ट्रीटमेंट ऑप्शन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












