
बचपन में कहता था DM बनूंगा, अब क्लियर किया UPSC, यूपी के लड़के मयंक की 10वीं रैंक
AajTak
UPSC 2024 AIR 10: मयंक ने पिछले साल भी यूपीएससी परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें 373वीं रैंक मिली थी और उनका चयन डिप्टी एसपी (सीओ) पद के लिए हुआ था. इस समय वे पुणे में ट्रेनिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और इस बार दसवां स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया.
UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. कन्नौज के लाल मयंक त्रिपाठी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया दसवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है. जैसे ही इस शानदार कामयाबी की खबर परिवार को मिली, पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ गई. पास-पड़ोस और रिश्तेदारों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी.
मयंक त्रिपाठी कन्नौज जिले के सरायमीरा मोहल्ले के रहने वाले हैं. उनके पिता प्रभात त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं. मयंक की शुरुआती पढ़ाई कन्नौज के जागरण पब्लिक स्कूल से हुई थी. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए.
पिछली साल सीओ के पद पर हुआ था चयन
बता दें कि मयंक ने पिछले साल भी यूपीएससी परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें 373वीं रैंक मिली थी और उनका चयन डिप्टी एसपी (सीओ) पद के लिए हुआ था. इस समय वे पुणे में ट्रेनिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और इस बार दसवां स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया.
बचपन से ही डीएम बनने की बात कहते थे मयंक
मयंक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई में होनहार था. बचपन से ही उसका सपना डीएम (जिलाधिकारी) बनने का था. उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक था और उनके आदर्श भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं. पढ़ाई को लेकर उनकी लगन इतनी गहरी थी कि उन्होंने कभी समय की परवाह नहीं की. दिन-रात मेहनत करते रहे और उसी का नतीजा है कि आज उन्होंने इतनी बड़ी सफलता पाई है. मयंक की एक छोटी बहन भी है, जो फिलहाल पढ़ाई कर रही है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











