
बचपन और जवानी में कैसे दिखते थे ट्रंप, AI वीडियो में दिखाई अनदेखी झलक!
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रंप छाए हुए हैं.अमेरिका के नए राष्ट्रपति के बारे में कहा जाता है कि आप उन्हें पसंद करें या नापसंद, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने तक का सफर दिखाया गया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रंप छाए हुए हैं.अमेरिका के नए राष्ट्रपति के बारे में कहा जाता है कि आप उन्हें पसंद करें या नापसंद, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने तक का सफर दिखाया गया है.
AI वीडियो में दिखी जिंदगी की झलक 'द इवोल्यूशन ऑफ डोनाल्ड जे. ट्रंप' नाम से वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत 1949 में तीन साल के ट्रंप की तस्वीर से होती है. इसके बाद 1964 में न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी के छात्र के रूप में उनकी झलक मिलती है.
फिर 1969 में व्हार्टन बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन करने वाले ट्रंप दिखाई देते हैं, टक्सीडो पहने और एक कार के पास खड़े.1971 में उनके पिता की रियल एस्टेट कंपनी की कमान संभालने और 'ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' की शुरुआत का दृश्य आता है.
देखें वीडियो
बिजनेस से राजनीति तक का ट्रंप कार्ड!
वीडियो में 1983 में न्यूयॉर्क के मशहूर ट्रंप टॉवर के निर्माण से लेकर, 1987 में उनकी किताब 'द आर्ट ऑफ द डील' की सफलता तक के दृश्य दिखाए गए हैं. 1997 में ट्रंप इंटरनेशनल होटल न्यूयॉर्क खोलने और 2004 में 'द अप्रेंटिस' शो से टीवी की दुनिया में एंट्री लेने का भी जिक्र किया गया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











