
बगराम एयरबेस बनेगा जंग का नया अखाड़ा? US और पाकिस्तान से अकेले भिड़ने को तैयार तालिबान
AajTak
अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को लेकर अमेरिका और तालिबान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरबेस को दोबारा हासिल करने की धमकी दी है, जबकि तालिबान ने साफ कर दिया है कि वो अमेरिका को अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं देंगे.
अफगानिस्तान का बगराम एयरबेस जंग का अखाड़ा बनता दिख रहा है जिसे अमेरिका दोबारा हासिल करना चाहता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि एयरबेस अमेरिका ने बनाया है और अगर तालिबान इसे वापस नहीं करता तो अंजाम बुरा होगा. लेकिन तालिबान ने भी साफ कर दिया है कि वो अमेरिका को अपनी जमीन का एक मीटर भी नहीं देगा.
तालिबान ने अब कहा है कि अगर अमेरिका बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जे की कोशिश करता है तो वो फिर से युद्ध के लिए तैयार रहे. इसके साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है कि अगर वो इस काम में अमेरिका की मदद करता है तो उस पर सीधा हमला होगा.
कंधार में आयोजित हाई लेवल मीटिंग में अफगान तालिबान ने यह कसम खाई है कि वो अमेरिका को दोबारा बगराम एयरबेस पर कब्जा नहीं करने देगा. तालिबान के वरिष्ठ सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया कि तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने शीर्ष कैबिनेट अधिकारियों, खुफिया प्रमुखों, सैन्य कमांडरों और उलेमा परिषद के साथ एक बंद कमरे में बैठक बुलाई.
इस दौरान बगराम एयरबेस को लेकर ट्रंप की टिप्पणियों और अमेरिका की संभावित कार्रवाई पर चर्चा हुई. बैठक में तालिबान ने सर्वसम्मति से इस बात को खारिज कर दिया कि बगराम एयरबेस दोबारा अमेरिका को सौंपी जाएगी. मीटिंग के दौरान तालिबान नेतृत्व ने कहा कि अगर हमला हुआ तो तालिबान युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है.
बैठक में तालिबानी नेताओं ने अमेरिका को युद्ध की धमकी तो दी ही, साथ ही पाकिस्तान को भी चेताया है. तालिबान के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि नेताओं ने घोषणा की कि अगर पाकिस्तान किसी भी रूप में, चाहे वह सैन्य या कूटनीतिक हो, अमेरिका की मदद या समर्थन करता है, तो तालिबान उसे दुश्मन राष्ट्र मानेगा.
सूत्रों के अनुसार, तालिबान ने फैसला किया है कि वो इस मुद्दे को लेकर रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और यहां तक कि भारत को भी अपने रुख के अवगत कराएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









