
बक्से में कैश भरकर जमीन में गाड़े, सोशल मीडिया पर 'डिटेल' भी शेयर की
AajTak
कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया के कई लोगों को पिछले एक साल से भी अधिक समय से घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर किया है. हालांकि अमेरिका में दो दोस्त ऐसे हैं जो परेशान हो चुके लोगों की जिंदगी में खुशियां भरने का प्लान कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने एक बेहद दिलचस्प आइडिया चुना है.
कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया के कई लोगों को पिछले एक साल से भी अधिक समय से घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर किया है. हालांकि अमेरिका में दो दोस्त ऐसे हैं जो परेशान हो चुके लोगों की जिंदगी में खुशियां भरने का प्लान कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने एक बेहद दिलचस्प आइडिया चुना है. (फोटो क्रेडिट: david cline) जॉन मैक्सिम और डेविड क्लीन नाम के दो दोस्तों ने पिछले साल एक ट्रेजर हंट यानि खजाने की खोज जैसा एक इवेंट शुरू किया था. इन लोगों ने अपने 5000 डॉलर्स को उटाह की पहाड़ियों में छिपा दिया था और लोगों को कहा था कि जो भी इन पैसों को ढूंढ निकालेगा, वो इन पैसों का विजेता हो जाएगा. (फोटो क्रेडिट: david cline) जॉन और डेविड का मकसद खजाने की खोज के इस इवेंट के सहारे कोविड के दौर में परेशानी झेल चुके लोगों के लिए एक फन इवेंट तैयार करना था. हालांकि जॉन और डेविड के इस खजाने को महज चार दिनों में ही खोज निकाला गया था. इस ट्रेजर हंट के बाद जॉन और डेविड अपने दूसरे हंट के लिए तैयार हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











