
बक्सरः एजेंसी संचालक से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, नकद और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
ABP News
बीते गुरुवार की देर रात ज्योति चौक के पास बाईपास रोड में तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर की थी लूट.पकड़े गए अपराधियों के पास से लूट के कुछ रुपये, तीन हथियार, कार और बाइक को पुलिस ने किया बरामद.
बक्सरः बीते गुरुवार की रात बक्सर में एक केबल कंपनी एजेंसी के संचालक से हुई लूट का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से लूट की रकम में से एक लाख 67 हजार 400 रुपये बरामद किए गए हैं. तीन हथियार और लूट के दौरान इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है. इसके अलावा अपराधियों के पास से एक पल्सर बाइक भी मिली है. वारदात के पीछे व्यवसायी के स्टाफ का था हाथMore Related News













