
बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, देखें ऐसी 5 अनोखी घटनाएं
AajTak
दुनिया में कई बार कुदरत ऐसे नजारे दिखा देती देती है कि हम और आप ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये हुआ कैसे? हाल में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी शक्ल इंसानों की तरह थी. बच्चे के पूछ नहीं थी. देखें तमाम 5 ऐसे जानवरों के फोटोज.
असम के कछार की धौलाई विधानसभा के गंगा नगर गांव में एक पालतू बकरी ने 27 दिसंबर को इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया. बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया. इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था. इसकी खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई.
दिसंबर 2021 में ही ब्राजील में एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया था. बछड़े का जन्म 13 दिसंबर को नोवा वेनेसिया नाम की जगह पर हुआ था. जिस गाय ने इस बच्चे को जन्म दिया था, उसकी उम्र 6 साल है. ये पूरा मामला सामने आने के बाद आसपास के लोग इस अजीबोगरीब बछड़े को देखने के लिए पहुंचने लगे थे.
इस साल अक्टूबर में एक अजीबोगरीब मामला रूस में सामने आया. जो खाकासिया के मटकेचिक गांव में दिखा. जहां गुलाबी रंग का बछड़ा पैदा हुआ, इसके दो मुंह नजर आ रहे थे. पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों का कहना था कि जानवरों के आनुवंशिक असामान्यताओं (म्यूटेशन) के साथ पैदा होने का मुख्य कारण जीनोम में बदलाव होता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











