
'बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे', मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों दिया ये बयान?
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे अपने लिए समर्थन जुटाने बुधवार को भोपाल पहुंचे. यहां मीडिया के साथ मजाकिया अंदाज में एक बात कह जाना, उनके लिए मुसीबत बन गया है. दरअसल मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे, कहावत कह दी, जिसके बाद वह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. अब बीजेपी उन पर गंभीर आरोप लगा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को भोपाल में थे. यहां उन्होंने पत्रकारो ने उनसे पूछा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि पहले यह वाला (कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव) आंतरिक चुनाव तो निपट जाए. इसके बाद वह बोले कि हमारे यहां एक कहावत है- बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुनाव के लिए अपने लिए समर्थन मांगने भोपाल में थे.
वहीं उनके इस बयान पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने उन पर मुसलमानों का अपमान करने का आरोप लगाया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया- कांग्रेस परिवार द्वारा चुने गए पहले प्रॉक्सी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार से पूछा गया कि 2024 में कांग्रेस का पीएम उम्मीदवार कौन होगा. इस पर उनका जवाब था, "बकरी में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे." सबसे पहले मुहर्रम कोई जश्न नहीं बल्कि मातम है! यह मुसलमानों का बहुत अपमान है.
कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से होता है अध्यक्ष का चुनाव
खड़गे ने ट्विटर पर अपील की- कांग्रेस पार्टी ने अपना अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कांग्रेस देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है.इस चुनाव में उम्मीदवार के रूप में मुझे आपके वोट और समर्थन की उम्मीद है.
खड़गे ने कहा कि उन्हें पहली बार इंदिरा गांधी ने संगठन में पद से नवाजा था. हमें पार्टी के उसूलों के साथ जुड़ना है. मेरी पहचान पार्टी और कार्यकर्ताओं से हैं. वह बोले कि एक छात्र नेता से लेकर राज्यसभा में एलओपी तक... जितना मैं मांग सकता हूं, उससे कहीं ज्यादा कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास किया है. आज, मैं आपका समर्थन चाहता हूं क्योंकि मैं पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं. आपके भरोसे के साथ मैं अपनी पूरी क्षमता से पार्टी की सेवा करता रहूंगा.
वहीं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी के आंख में आंख डालकर प्रश्न पूछते हैं. खड़गे जी मैं शब्द का प्रयोग नहीं करते. वह 50 साल में एक भी चुनाव नही हारे हैं.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










