
बंद होने वाला है FIITJEE? पेरेंट्स का हंगामा, बोले- फीस वापस करो नहीं तो...
AajTak
पेरेंट्स का कहना है कि FIITJEE ने छात्रों से बड़ी रकम वसूल की थी, लेकिन अब वे अपने बच्चों का भविष्य अंधेरे में देख रहे हैं. उनका कहना है कि या तो उनकी फीस वापस की जाए, या फिर कोर्स को पूरा कराया जाए. FIITJEE प्रबंधन द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण गुस्साए पेरेंट्स ने कई जगहों पर हंगामा किया. नोएडा के सेक्टर 63 स्थित केंद्र के बाहर भी पेरेंट्स ने प्रदर्शन किया और इस मुद्दे की पुलिस में शिकायत की.
गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित FIITJEE (Forum For Indian Institute of Technology-Joint Entrance Examination) कोचिंग इंस्टिट्यूट में अचानक कई टीचर्स और प्रशासनिक स्टाफ के संस्थान छोड़ने के बाद पेरेंट्स और स्टूडेंट्स में नाराजगी का माहौल बन गया है. गाजियाबाद के इस केंद्र और नोएडा के सेक्टर 62 स्थित FIITJEE शाखा के बाहर पेरेंट्स ने अपनी असहमति जताई है.
उनका आरोप है कि FIITJEE ने छात्रों से दो साल की फीस पहले ही ले ली थी, लेकिन अब संस्थान बंद करने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही शिक्षकों को उनकी सैलरी नहीं दी गई है इसलिए कई शिक्षक संस्थान छोड़कर अन्य कोचिंग सेंटर में जा चुके हैं या अपनी खुद की कोचिंग शुरू कर चुके हैं, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है.
पेरेंट्स का कहना है कि FIITJEE ने छात्रों से बड़ी रकम वसूल की थी, लेकिन अब वे अपने बच्चों का भविष्य अंधेरे में देख रहे हैं. उनका कहना है कि या तो उनकी फीस वापस की जाए, या फिर कोर्स को पूरा कराया जाए. FIITJEE प्रबंधन द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण गुस्साए पेरेंट्स ने कई जगहों पर हंगामा किया. नोएडा के सेक्टर 63 स्थित केंद्र के बाहर भी पेरेंट्स ने प्रदर्शन किया और इस मुद्दे की पुलिस में शिकायत की.
FIITJEE के प्रबंधकों के खिलाप मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक और डीएम से भी शिकायत की गई, जिसके बाद जांच में यह पाया गया कि इस FIITJEE शाखा का गाजियाबाद में रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया गया था. इसके बाद गाजियाबाद के कविनगर थाने में FIITJEE के प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है. दर्ज एफआईआर में FIITJEE के प्रबंधकों - दिनेश गोयल, मनीष आनंद, राजीव बब्बर, और आशीष गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पेरेंट्स ने यह भी बताया कि उन्हें शिक्षक से यह सूचना मिली कि वे अब FIITJEE में काम नहीं करेंगे और छात्रों को किसी अन्य कोचिंग संस्थान में पढ़ाया जाएगा. यह स्थिति पेरेंट्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि उन्होंने अपनी फीस पहले ही चुका दी है और अब यह नहीं पता चल पा रहा कि क्या उनके बच्चों का कोर्स पूरा कराया जाएगा. पेरेंट्स ने यह भी मांग की है कि उनकी जमा की हुई फीस का 60% हिस्सा वापस किया जाए या फिर उन्हें यह आश्वासन दिया जाए कि उनका सिलेबस पूरा कराया जाएगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











