
'बंद करो इसे...', लाइव टीवी पर पाकिस्तानी मंत्री पर चिल्लाया शख्स, हड़बड़ाए नेता का रिएक्शन देखें
AajTak
पाकिस्तानी योजना मंत्री अहसान इकबाल के इस्लामाबाद स्थित घर से लाइव इंटरव्यू में रुकावट ने विवाद पैदा कर दिया है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर पारिवारिक विवाद की अटकलें लगने लगीं. मंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि पास में मौजूद किसी व्यक्ति की बहस के कारण यह रुकावट हुई, जिसे पता नहीं था कि वो लाइव हैं.
पाकिस्तान के एक नेता के साथ लाइव ब्रॉडकास्टिंग के दौरान ऐसी घटना हो गई जिस पर अब खूब राजनीति हो रही है. योजना मंत्री अहसान इकबाल गुरुवार रात स्थानीय टीवी के एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे और इस दौरान उन्हें किसी ने बीच में ही रोक दिया जिससे उन्हें लाइव बीच में ही छोड़नी पड़ी. हालांकि, वो दोबारा प्रोग्राम में शामिल हुए.
पाकिस्तानी मंत्री एआरवाई न्यूज के प्रोग्राम ‘11th Hour’ में वीडियो लिंक के जरिए लाइव शामिल हुए थे. प्रोग्राम के दौरान जब वो सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति, जो वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा था, आक्रामक लहजे में 'शट दिस (बंद करो इसे)' चिल्लाया, जिससे बातचीत में रुकावट आई और मंत्री हड़बड़ा गए.
इसके तुरंत बाद इकबाल का कनेक्शन कट गया. इस पर एंकर ने ऑन एयर चिंता जताते हुए कहा, 'उम्मीद है सब ठीक है. मुझे नहीं पता अभी क्या हुआ.'
कुछ देर बाद मंत्री दोबारा प्रोग्राम में शामिल हुए और बताया कि 'सब कुछ ठीक है.' इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. पाकिस्तानी यूजर्स कह रहे हैं कि पूरी दुनिया के सामने बेइज्जती हो गई. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक समर्थन ने सोशल मीडिया एक्स लिखा, 'पूरी दुनिया के सामने इनकी लाइव बेइज्जती हो गई... अब यही इनकी किस्मत है.'
लाइव बेइज्जती के बाद पाकिस्तानी मंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर सफाई देते हुए लिखा, 'लाइव प्रसारण के दौरान पास में किसी व्यक्ति की बहस चल रही थी, जिसे यह जानकारी नहीं थी कि मैं ऑन एयर हूं, इसी कारण थोड़ी देर के लिए रुकावट आई.'
उन्होंने कहा, 'मैं कुछ ही देर बाद इंटरव्यू में दोबारा शामिल हो गया. लोगों को इस मामले का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए.'

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










