
बंदर ने शराब की बोतल को मुंह से खोला और गटकने लगा, सामने आया VIDEO
AajTak
वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर पहले शराब की बोतल खोलने की कोशिश कर रहा है और उसके बाद मुंह लगाकर उसे पी लेता है. वहां बैठा दुकानदार भी लगातार बंदर को शराब पीने के लिए उकसा रहा है.
कुछ लोगों को शराब की लत हो सकती है, लेकिन ऐसा ही कुछ जानवरों के अंदर दिखने लगे तो ये हैरान भी करेगा और मन में कई तरह के सवाल भी उठने लगेंगे. अब मध्य प्रदेश के मंडला से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. एक बंदर ना सिर्फ अपने मुंह से शराब की बोतल का ढक्कन खोल लेता है, बल्कि वो उस शराब को मुंह से लगा गट-गट पी जाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सभी सिर्फ देखते रह गए हैं. ये वीडियो एक दुकान के अंदर का है. pic.twitter.com/RCUGLzzkcOMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












