
बंदर का शरीर, ओबामा का चेहरा... ट्रंप ने शेयर किया VIDEO, मचा बवाल
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी को लेकर शेयर किए गए नस्लवादी वीडियो पर विवाद छिड़ गया. आलोचना के बाद पोस्ट हटाई गई और ट्रंप ने इसकी निंदा तो की, लेकिन माफी मांगने से इनकार कर दिया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक विवादित वीडियो को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था, जिसे नस्लवादी और अपमानजनक बताया गया. इस पोस्ट पर डेमोक्रेट्स के साथ-साथ कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने भी कड़ी आलोचना की.
विवाद बढ़ने के बाद व्हाइट हाउस ने पहले पोस्ट का बचाव किया, लेकिन करीब 12 घंटे बाद उसे हटा लिया गया. बाद में एक अधिकारी ने कहा कि यह पोस्ट गलती से एक स्टाफर द्वारा शेयर कर दी गई थी. पत्रकारों के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि वह इस तरह के कंटेंट की निंदा करते हैं, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की.
यह भी पढ़ें: ओबामा ने ट्रंप को किया ट्रोल? पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- दुनिया की 80% समस्याओं के पीछे बूढ़े नेता
वीडियो लगभग 62 सेकंड का था और इसमें चुनाव से जुड़े आरोपों वाले एक क्लिप के अंत में ओबामा और उनकी पत्नी के चेहरे जानवरों पर लगाए गए दृश्य दिखाए गए थे. इसे लेकर नागरिक अधिकार संगठनों और कई राजनीतिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. आलोचकों का कहना था कि यह अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अमानवीय तरीके से दिखाने की कोशिश है.
व्हाइट हाउस ने पहले किया बचाव लेकिन पोस्ट हटाया
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने इसे इंटरनेट मीम का हिस्सा बताया, जिसमें ट्रंप को 'किंग ऑफ द जंगल' और डेमोक्रेट नेताओं को अलग-अलग किरदारों के रूप में दिखाया गया था. हालांकि आलोचना के बाद प्रशासन को पोस्ट हटानी पड़ी.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







