
'बंटेंगे तो कटेंगे' के बीच भगवा झंडा और नेम प्लेट क्यों लगा रहे दिल्ली के दुकानदार?
AajTak
दिल्ली के कुछ इलाकों में फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदार नेम प्लेट और भगवा झंडा लगाने लगे हैं. नजफगढ़ में दुकानदारों की नेम प्लेट पर नजफगढ़ मंडी व्यापार मंडल एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही दुकानदार का नाम, फोन नंबर और ठेले का नंबर भी लिखा हुआ है.
दिल्ली को प्रवासियों का शहर कहा जाता है. कांवड़ के दौरान यूपी में फल और सब्जी बेचने वालों के नेम प्लेट लगाना के आदेश के बाद विवाद ने तूल भी पकड़ा. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ और ईस्ट दिल्ली के विनोदनगर में फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदार नेम प्लेट और भगवा झंडा लगाने लगे हैं.
पड़ताल करने पर पता चला कि नजफगढ़ में दुकानदारों की नेम प्लेट पर नजफगढ़ मंडी व्यापार मंडल एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही दुकानदार का नाम, फोन नंबर और ठेले का नंबर लिखा मिला. एक ठेले वाले ने बताया कि कुछ लोगों के खराब काम से हम सबका नाम खराब होता है.
'किसी पर थोपा नहीं गया नेम प्लेट'
इस ड्राइव को लीड कर रहे नजफगढ़ के 127 वार्ड से बीजेपी पार्षद अमित खड़खड़ी ने कहा,'नेम प्लेट किसी पर थोपा नहीं गया है. इसमें मंडी समितियों की सहमति है, जिसकी रिपोर्ट इलाके के एसडीएम, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को जाएगी. सुरक्षा के लिहाज से ये कदम उठाया गया है. बाद में इसे नवादा सब्जी मंडी और फिरनी रोड सब्जी मंडी में भी लागू किया जाएगा.'
'धार्मिक पहचान के लिए लगाए झंडे'
विनोद नगर इलाके की पड़ताल में फल और सब्जी बेचने वालों के यहां धार्मिक पहचान के लिए भगवा झंडे लगाए जा रहे हैं. इलाके के बीजेपी पार्षद रवि नेगी ने इसे जागरुकता अभियान बताया और कहा कि विनोद नगर वार्ड के ई-ब्लॉक, नालंदा चौक, श्रीराम चौक पर ये चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










