
बंगाल हिंसा: राज्यपाल से मुलाकात करेंगे सुकांत मजूमदार
AajTak
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के मद्देनजर सुकांत मजूमदार राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहे हैं. उनके साथ हिंसा पीड़ित भी होंगे जो अपनी आपबीती सुनाएंगे. इससे पहले 12 सदस्यीय दल डीजीपी से मिला था, लेकिन उन्हें सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिला था. अब राज्यपाल से मिलकर वे मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे और सुरक्षा की मांग करेंगे.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











