
बंगाल: सोनिया-राहुल के बाद ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करने उतरीं स्मृति ईरानी
AajTak
उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार के दुर्ग अमेठी में उतरकर राहुल गांधी को मात देने वाली बीजेपी की फायर ब्रिगेड नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बंगाल के रण में उतरकर ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं. नंदीग्राम में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में पहुंची स्मृति ईरानी ने धाराप्रवाह बंगाली में बोलते हुए ममता पर जमकर हमला बोला.
पश्चिम बंगाल की सियासी जंग फतह करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार के दुर्ग अमेठी में उतरकर राहुल गांधी को मात देने वाली बीजेपी की फायर ब्रिगेड नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बंगाल के रण में उतरकर ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करती नजर आ रही हैं. नंदीग्राम में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में पहुंची स्मृति ईरानी ने धाराप्रवाह बंगाली में बोलते हुए ममता पर जमकर हमला बोला. बता दें कि बीजेपी के नेता 'जैसा देश वैसा भेष' की कहावत को खूब समझते ही नहीं बल्कि इसका अनुसरण भी काफी अच्छे से करते हैं. इसी का नतीजा है कि बीजेपी के नेता जिस भी राज्य में जाते हैं, उसी की संस्कृति में रचे-बसे नजर आते हैं, फिर चाहे पहनावा हो या फिर बोली. बंगाल के सियासी रण में ममता को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बीजेपी ने स्मृति ईरानी को उतारा है. स्मृति ईरानी पूरी तैयारी से ममता के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए उतरी हैं और बांग्ला भाषा के जरिए लोगों से सीधे रूबरू हो रही हैं. इस तरह से बंगाल के लोगों को दिल में जगह बनाने की रणनीति बीजेपी ने अपनाई है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









