
बंगाल: 'वोट देने ना जाएं BJP के कट्टर वोटर, वरना...', TMC विधायक की खुली धमकी
AajTak
टीएमसी नेता और विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने विवादित बयान दे दिया है. उनकी तरफ से बीजेपी समर्थकों को खुली धमकी दी गई है. वोट ना करने की बात कही जा रही है.
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं. बीरभूम हिंसा की वजह से गरमाई वहां की राजनीति में विवादित बयानों ने भी आग में घी डालने का काम किया है. इसी कड़ी में पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर से तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा समर्थकों को खुलेआम धमकी दे दी है.
लाउदोहा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विधायक ने जोर देकर कह दिया है कि कट्टर बीजेपी वोटर बाहर ना निकलें. उन्होंने कहा कि जो कट्टर भाजपा समर्थक हैं उन्हें डराएं -धमकाएं, उनसे कहें कि वे लोग वोट देने न जाए, अगर वे लोग वोट देने जाते हैं तो उसके बाद वे लोग कहां रहेंगे खुद तय कर लें और अगर वह लोग वोट देने नहीं जाते हैं तो हम लोग समझेंगे कि वह हमारे समर्थन में हैं.
इस संबंध में आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि तृणमूल विधायक यह समझ गए हैं कि भाजपा के लोग वोट देंगे तो उनकी हार तय है. उन्होंने इस तरह से धमकी दी है ,यह नहीं दी होती तो अच्छा होता. वह तो अनुव्रत मंडल के शिष्य हैं और हो सकता है कि कुछ दिन बाद अनुब्रत मंडल जेल में होंगे. इस तरह धमकी देते रहेंगे तो अनुब्रत मंडल को जेल में लूडो खेलने के लिए दो-तीन लोगों की जरूरत होगी. तो हो सकता है यह जाएंगे.
अब इस तरह का बयान तब सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में हर दूसरे दिन राजनीतिक हिंसा भड़कती दिख रही है. बीरभूम हिंसा के बाद से तो राज्य में स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई है. आलम ये है कि उस मुद्दे की वजह से विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई भी देखने को मिल गई. उस घटना के बाद बीजेपी के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है. लेकिन पार्टी का आरोप है कि स्पीकर द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है और वे इसका विरोध करने वाले हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








