
बंगाल में 1 रुपये लीटर सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, ममता सरकार ने घटाया टैक्स
AajTak
बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा (Amit Mitra) ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले स्टेट टैक्स में 1 रुपया घटाने का फैसला लिया है.
देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, ऐसे में बंगाल की सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले 'राज्य कर' में एक रुपए की कटौती करने का फैसला लिया है. 21 फरवरी के दिन राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा (Amit Mitra) ने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले स्टेट टैक्स में से एक रुपया घटाने का फैसला लिया है. ये फैसला 23 फरवरी की रात 12 बजे से ही लागू हो जाएगा. 20 फरवरी के दिन कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 91.77 रुपए तक पहुंच गई थीं. 1 लीटर पेट्रोल पर केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स और सेस मिलकर 32.90 रुपए होते हैं. इसी प्रकार डीजल पर लगने वाले केंद्रीय टैक्स और सेस मिलकर 31.80 रुपए होते हैं. जिसे मिलाकर बंगाल में डीजल की कीमत 84.55 रुपए लीटर तक पहुंच चुकी है.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









