
बंगाल में गरजे योगी- ममता सरस्वती पाठ में करती हैं गलती, पर कलमा एकदम सही पढ़ती हैं
AajTak
जय श्री राम पर सीएम योगी ने कहा कि राम भारत की सांस में बसे हैं. राम मर्यादा हैं. संस्कृति हैं. लेकिन ममता राम का विरोध करती हैं. कहती हैं राम का नारा मत लगाओ. दीदी का एक ही मकसद जय श्रीराम को रोकना है.
पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज गुरुवार शाम को थम गया. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नंदीग्राम में रैली की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता सरस्वती पाठ में करती हैं गलती, पर कलमा एकदम सही पढ़ती हैं. नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 30 तारीख को प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) यहां आएंगे. उन्होंने आज फोन कर पूछा कि नंदीग्राम का क्या हाल है. मैंने कहा कि यहां हम जीतेंगे बेगम नहीं जीतेंगी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









