
बंगाल: ममता के साथ मजबूती से खड़ी है TMC की 'महिला ब्रिगेड'
AajTak
ममता बनर्जी के साथ टीएमसी की महिला ब्रिगेड मजबूती के साथ खड़ी हैं. यह महिला ब्रिगेड TMC प्रमुख की सबसे बड़ी ताकत बनती नजर आ रही हैं.
पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इस बार का विधानसभा चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. हर दिन टीएमसी नेताओं के साथ छोड़ने का सिलसिला जारी है. पुराने और वफादार के तमाम नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. इसी नाजुक स्थिति में ममता बनर्जी के साथ टीएमसी की महिला ब्रिगेड मजबूती के साथ खड़ी हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर हर रोज प्रेस कॉफ्रेंस करके बीजेपी पर हमले कर रही हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में, यह महिला ब्रिगेड TMC प्रमुख की सबसे बड़ी ताकत बनती नजर आ रही हैं. (Photos: File) नुसरत जहां: ममता बनर्जी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री नुसरत जहां को टिकट देकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया था. नुसरत बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट सी बीजेपी के सायंतन बसु जैसे दिग्गज उम्मीदवार को हराकर सांसद बनी है. वो अपने व्यस्त करियर के बावजूद के बाद सियासत और अपने क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है. हाल के दिनों में वो विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी को घेरती नजर आईं है और ममता बनर्जी के लिए ढाल का काम कर रही हैं. इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में भी नुसरत जहां ने बीजेपी जमकर हमले करती दिखीं थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











