
बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल, कहा- घर वापसी की है
AajTak
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए. टीएमसी जॉइन करने के बाद अर्जुन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी अपडेट किया है. टीएमसी जॉइन करने के दौरान अर्जुन सिंह के साथ अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे. टीएमसी की ओर से एक ट्वीट किया गया कि बंगाल भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है.
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए. टीएमसी जॉइन करने के बाद अर्जुन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी अपडेट किया है. टीएमसी जॉइन करने के दौरान अर्जुन सिंह के साथ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे जिन्होंने अर्जुन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. टीएमसी की ओर से एक ट्वीट किया गया कि बंगाल भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है. टीएमसी जॉइन करने के बाद सोमवार को अर्जुन सिंह ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे.
टीएमसी जॉइन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं फिर से टीएमसी में शामिल हो गया हूं. पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की उपेक्षा का आरोप लगाया. अर्जुन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई जूट मिलें बंद हो गईं. मैं लड़ रहा था और कई बार बीजेपी मंत्री को भी बताया. जूट समस्या को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी.
भाजपा के कुछ लोग बंगाल के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे थे: अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की ओर से लिखी गई चिट्ठी को देखने के बाद मैं भी ममता की मांग पर लड़ने लगा. उन्होंने कहा कि अब ममता बनर्जी को इस लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा नहीं तो बंगाल की हार होगी. अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा में रहते हुए मुझे बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि बहुत से लोग बंगाल के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए मैं फिर से अपने घर आ गया हूं.
बंगाल भाजपा के नेता फेसबुक पर राजनीति करते हैं: अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में घर बैठे राजनीति नहीं की जा सकती. हमने बहुत से लोगों को खोया है. बंगाल में बीजेपी के नुकसान का कारण यह है कि पार्टी और नेता फेसबुक पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ममता राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई का नेतृत्व करेंगी. राष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही बड़ी लड़ाई शुरू होगी. उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी के टिकट से जीते हैं, वे अभी बीजेपी में हैं, उन्हें भी इस्तीफा दे देना चाहिए.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






