
बंगाल: बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी, योगी समेत ये नेता शामिल
AajTak
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल है. इसके अलावा अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोज तिवारी, रूपा गांगुली, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का भी नाम लिस्ट में शामिल है.
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. खास बात यह है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह दी है. ब्रिगेड ग्राउंड में रैली के दौरान पीएम मोदी के साथ मिथुन चक्रवर्ती भी मंच पर मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह छोटी उम्र में ही गरीबों की मदद करना चाहते थे. बीजेपी ने उन्हें इतने बड़े मंच से यह सपना पूरा करने का मौका दिया है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी और सीएम योगी समेत तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल है. इसके अलावा अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोज तिवारी, रूपा गांगुली, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का भी नाम लिस्ट में शामिल है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









