बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे होंगे रद्द? हाईकोर्ट ने कहा- याचिकाओं पर फैसले से होगा तय
AajTak
चुनाव में हुई हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में तीन रिट याचिकाएं दायर हुईं. इनमें आरोप लगाए गए हैं कि कैसे नागरिकों की स्वतंत्रता से समझौता किया गया है और पुलिस निर्दोष नागरिकों की मदद नहीं कर रही है, जो परिणाम घोषित होने के बाद भी प्रभावित हो रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और राज्य सरकार को फटकार लगाई है. साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव परिणाम मामलों के आखिरी आदेशों के अधीन हैं और याचिकाओं के फैसले से ये तय होगा. तब तक कोई पंचायत बॉडी नहीं बन सकेगी.
बुधवार को चुनाव बाद हिंसा और कदाचार के मामलों की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगननम की खंडपीठ ने राज्य चुनाव आयोग को सभी विजयी उम्मीदवारों को सूचित करने का निर्देश दिया कि उनके परिणाम इस अदालत द्वारा पारित किए जाने वाले अगले आदेशों के अधीन हैं. हाई कोर्ट ने भी राज्य को फटकार लगाई और चुनाव के बाद हुई हिंसा पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा, “न्यायालय यह जानकर आश्चर्यचकित है कि परिणाम घोषित होने के बाद भी राज्य हिंसा रोकने में सक्षम नहीं है."
दरअसल, चुनाव में हुई हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में तीन रिट याचिकाएं दायर हुईं. इनमें आरोप लगाए गए हैं कि कैसे नागरिकों की स्वतंत्रता से समझौता किया गया है और पुलिस निर्दोष नागरिकों की मदद नहीं कर रही है, जो परिणाम घोषित होने के बाद भी प्रभावित हो रहे हैं.
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा, “यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है कि शांति का कोई उल्लंघन न हो. यदि राज्य सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा करने की स्थिति में नहीं है, तो यह ध्यान देने योग्य बहुत गंभीर मामला है. इसलिए, जब अदालत ने मामले को जब्त कर लिया है, तो यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि अब तक जो कुछ भी किया गया है, वह चुनाव के संचालन के लिए है और परिणामों की घोषणा अंतिम आदेशों के अधीन होगी जो पारित हो सकते हैं."
आगे कहा गया, "इस पहलू पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा उन सभी उम्मीदवारों को ध्यान दिया जाना चाहिए, जिन्हें निर्वाचित घोषित किया गया है और सूचित किया जाना चाहिए कि उनके निर्वाचित होने की घोषणा इन रिट याचिकाओं के साथ-साथ इस न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले अगले आदेशों के अधीन है.”
हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को चुनाव से जुड़े सीसीटीवी फुटेज समेत सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







