
बंगाल चुनावः जानें, दूसरे दौर की 30 सीटों के जातिगत और धार्मिक समीकरण
AajTak
बंगाल के दूसरे चरण में जातीय और धार्मिक समीकरण भी काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा 24 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग हैं जो एक तरह से हर चौथा वोटर है. ऐसे में दलित को साधन के लिए टीएमसी और बीजेपी ने हर जतन किए हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 30 सीटों पर 171 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला गुरुवार को होना है. इस चरण में बीजेपी के उत्थान ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को न केवल कड़ी चुनौती दी है बल्कि ममता बनर्जी के सामने खुद की नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज करने का चैलेंज है. बंगाल के दूसरे चरण में जातीय और धार्मिक समीकरण भी काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा 24 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग हैं जो एक तरह से हर चौथा वोटर है. ऐसे में दलित को साधन के लिए टीएमसी और बीजेपी ने हर जतन किए हैं. बंगाल के दूसरे चरण की 30 सीटों में दक्षिण 24 परगना की चार, पश्चिम मेदिनीपुर की 9, बांकुड़ा की 8 और पूर्व मेदिनीपुर की 9 सीटें शामिल हैं. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में इन 30 सीटों में से टीएमसी ने 22 यानी 73 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. बीजेपी ने इन विधानसभा क्षेत्रों में से 18 पर बढ़त हासिल की है, जबकि टीएमसी केवल 12 पर ही बढ़त हासिल कर पाई है. यही वजह है कि दूसरे चरण का चुनाव काफी कांटे भरा मुकाबला माना जा रहा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









