
बंगाल की राजनीति में 'हलचल', मुकुल रॉय के बाद इस नेता ने दिए दलबदल के संकेत
AajTak
हाल ही में उत्तर 24 परगना में हुई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की बैठक में पार्टी के तीन विधायकों के शामिल नहीं होने के एक दिन बाद जिले के एक और बीजेपी विधायक सुनील सिंह ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में उनके संभावित दलबदल की अटकलों को हवा दी है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद बीजेपी को एक और झटका लगा है. टीएमसी से बीजेपी में आए मुकुल रॉय वापस टीएमसी में चले गए हैं. शुक्रवार को मुकुल ने ममता की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थाम लिया. ऐसे में बंगाल की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है. हाल ही में उत्तर 24 परगना में हुई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की बैठक में पार्टी के तीन विधायकों के शामिल नहीं होने के एक दिन बाद जिले के एक और बीजेपी विधायक सुनील सिंह ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में उनके संभावित दलबदल की अटकलों को हवा दी है. मुकुल रॉय के करीबी माने जाने वाले नोआपारा से बीजेपी विधायक सुनील सिंह ने शनिवार को कहा कि मुकुल रॉय बड़े कद के नेता हैं. उन्होंने टीएमसी में शामिल होने के लिए बीजेपी का साथ छोड़ दिया है. इससे निश्चित रूप से हमारी पार्टी को नुकसान होगा. क्लिक करें- कमल के फूल से फिर तृणमूल... मुकुल रॉय के BJP से TMC में लौटने के मायने
माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







