
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक डिप्रेशन किधर मूव कर रहा है, किन राज्यों में होगा असर, कहां लैंडफॉल करेगा? सारे सवालों के जवाब
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, देश से दक्षिण-पूर्व मॉनसून की विदाई हो चुकी है, वहीं, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून की एंट्री हो गई है. इसी बीच बंगाल की दक्षिणी-पश्चिमी खाड़ी में साइक्लोनिक डीप डिप्रेशन बना है, जो 17 अक्टूबर को दक्षिण आंध्र के नेल्लोर और उत्तरी पुडुचेरी के बीच टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
देश से मॉनसून तो विदा हो चुका है, लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की दक्षिणी-पश्चिमी खाड़ी में डीप डिप्रेशन बना है, जो 17 अक्टूबर को दक्षिण आंध्र के नेल्लोर और उत्तरी पुडुचेरी के बीच टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह तूफान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है, जिसकी वजह से अगले दो दिनों में दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक और केरल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है.
किस तरफ बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान?
IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और आज यानी 16 अक्टूबर 2024 को 05:30 बजे IST पर उसी क्षेत्र में अक्षांश 12.1 डिग्री उत्तर और देशांतर 83.4 डिग्री पूर्व के पास, चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 360 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 390 किमी पूर्व और नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 450 किमी दक्षिणपूर्व में केंद्रित है. इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और 17 अक्टूबर की सुबह के दौरान चेन्नई के करीब पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तर तमिलनाडु - दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तेलंगाना में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दबाव के परिणामस्वरूप दक्षिण आंध्र और उत्तर-पूर्व तमिलनाडु में अगले 24 से 36 घंटों में भारी बारिश होगी. तटीय क्षेत्र भारी बारिश के साथ अन्य तीव्र मौसम स्थितियों के लिए अलर्ट पर हैं, जिसमें बाढ़ भी शामिल है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश और तेज़ हवाएं बढ़ेंगी. प्रभावित क्षेत्रों के लोगों और प्रशासन से इस मौसम की घटना के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया गया है. इस तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. वहीं, 16 और 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






