
बंगाल का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर मिथुन की 'सीधी बात'-बीजेपी कहेगी तो जरूर बनूंगा!
AajTak
'सीधी बात' कार्यक्रम के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने जब बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से पूछा कि आपने खुद को कोबरा घोषित कर दिया है? तो इस पर मिथुन ने अपने चिपरिचित अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'कोई शक'.
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच आजतक के 'सीधी बात' कार्यक्रम में फिल्म स्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने तमाम सवालों के जवाब दिए. मिथुन बंगाल में बीजेपी के स्टार कैंपेनर हैं. वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल चुनाव से लेकर मुख्यमंत्री कैंडिडेट होने तक पर जवाब दिया. मिथुन ने तमाम सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. 'सीधी बात' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी कह दें तो वह ममता बनर्जी के खिलाफ भी चुनाव लड़ जाएंगे. 'सीधी बात' कार्यक्रम के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने जब बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से पूछा कि आपने खुद को कोबरा घोषित कर दिया है? तो इस पर मिथुन ने अपने चिपरिचित अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'कोई शक'.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









