
बंगाल और असम के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म, शनिवार को होगा मतदान
AajTak
बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज गुरुवार शाम को 77 विधानसभा क्षेत्रों में थम गया, और इन क्षेत्रों में शनिवार को वोटिंग होगी. बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों के लिए 191 प्रत्याशी, जबकि असम की 47 सीटों पर 267 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज गुरुवार शाम 5 बजे 77 विधानसभा क्षेत्रों में थम गया, और इन क्षेत्रों में शनिवार को वोटिंग होगी. बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों के लिए 191 प्रत्याशी जबकि असम की 47 सीटों पर 267 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के पहले चरण में जहां सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की साख दांव पर लगी है तो बीजेपी के सामने असम में अपनी सत्ता बचाए रखने की चुनौती है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी और कई बड़े नेताओं ने जमकर प्रचार किया.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









