
बंगाल-असम के पहले चरण का थम जाएगा चुनाव प्रचार, जानें किस पार्टी का क्या दांव पर
AajTak
बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों के लिए 191 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि असम की 47 सीटों पर 267 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. बंगाल के पहले चरण में जहां टीएमसी की साख दांव पर लगी है तो असम में बीजेपी को अपनी सरकार को बचाए रखने की चुनौती है. यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार शाम थम जाएगा, जहां शनिवार को वोटिंग होनी है. बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों के लिए 191 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि असम की 47 सीटों पर 267 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. बंगाल के पहले चरण में जहां टीएमसी की साख दांव पर लगी है तो असम में बीजेपी को अपनी सरकार को बचाए रखने की चुनौती है. यही वजह है कि सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बंगाल के पहले चरण में 5 जिले की 47 सीटें बंगाल के पहले चरण में पांच जिलों बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 47 सीटों पर शनिवार को वोटिंग होनी है. जंगल महल एरिया के नाम से मशहूर इन इलाकों में आदिवासी समुदाय के वोट काफी माने जाते हैं. एक दौर में यह इलाका लेफ्ट पार्टियों का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनाव से यहां से टीएमसी जीत दर्ज करती रही है. हालांकि, बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के गढ़ में सेंधमारी करने में कामयाब रही है. ऐसे में इन 30 सीटों के चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









