
बंगाल: अमित शाह के कार्यक्रम में नेताजी के परिवार को नहीं मिला न्योता, जताई नाराजगी
AajTak
पूरा मामला तब सामने आया जब एक शख्स ने ट्वीट कर कहा कि आज नेशनल लाइब्रेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां गृह मंत्री अमित शाह नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रासबिहारी बोस और खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद थे, लेकिन नेताजी के परिवार को आमंत्रित नहीं किया गया था.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता चंद्र कुमार बोस ने सवाल किया कि आज शुक्रवार को कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी के परिवार के किसी भी सदस्य को क्यों नहीं बुलाया गया, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी संबोधित किया था. Wonder who organised the programme? @narendramodi @PMOIndia @AmitShah @AmitShahOffice @prahladspatel @KailashOnline @SuPriyoBabul @swapan55 https://t.co/jOu4M5DOxr Paying tributes to our great revolutionaries of West Bengal at the iconic National Library, Kolkata. Watch live! https://t.co/Hz2EL5KvOh सूत्र बताते हैं कि बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस ने संस्कृति मंत्रालय से इस संबंध में अपनी नाराजगी जता दी है. चंद्र कुमार ने निराशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री की उच्च अधिकार समिति में शामिल 4 सदस्यों समेत बोस परिवार के किसी भी सदस्य को इस आयोजन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











