
बंगालः 'मेडिकल कॉलेज खोलना चाहते हैं अरिजीत सिंह, हर संभव मदद करेंगे', कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद CM ममता का बड़ा ऐलान
AajTak
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह कोलकाता में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द हो गया था. इसके बाद भारी विवाद खड़ा हुआ था. हालांकि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा अऱिजीत ने मुर्शिदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है, इसके लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का कोलकाता में होने वाला म्यूजिकल कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद शुरू हुए विवाद के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अऱिजीत ने मुर्शिदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है, इसे तैयार करने में सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी.
ममता बनर्जी ने अरिजीत सिंह को "जमीन से जुड़ा इंसान" बताते हए कहा कि सरकार हमेशा नेक कामों में उनकी मदद के लिए तैयार है.
पिछले महीने जी20 बैठक की तैयारियों के बीच सिंगर अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया था. दरअसल, बीजेपी ने दावा किया था कि उन्होंने शहर में वार्षिक फिल्म समारोह में 'दिलवाले' फिल्म का 'गेरुआ' गाना गाया था. कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरिजीत सिंह ने 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' गाना गाने का अनुरोध किया था.
वहीं सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुर्शिदाबाद की मिट्टी के बेटे अरिजीत एक अद्भुत गायक हैं. उन्होंने हमें गौरवान्वित किया है. अरिजीत सिंह ने जंगीपुर में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की इच्छा व्यक्त की है. ममता ने कहा कि मैं यह कह सकती हूं कि आप (अरिजीत सिंह) इसे बनाते हैं तो मैं हर संभव सहायता प्रदान करूंगी. अरिजीत एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं. उन्हें कोई घमंड नहीं है और यह उनकी सबसे बड़ी खूबी है.
हाल ही में रिजीत सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच नई बहस शुरू हो गई थी. पश्चिम बंगाल युवा बीजेपी नेता इंद्रनील खान ने अरिजीत के शो के लिए टीएमसी गर्वमेंट की निंदा की थी. इंद्रनील खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि अरिजीत सिंह का इको पार्क में शो पश्चिम बंगाल सरकार की संस्था HIDCO द्वारा रद्द क्यों किया गया है? KIFF में 'महामहिम' के सामने अरिजीत द्वारा 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' गुनगुनाने का रिजल्ट है? आगे उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है. साथ ही उन्होंने टीएमसी पर असहिष्णुता का आरोप भी लगाया था.
ये भी देखें

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










