
बंगालः उम्मीदवारों के नाम तय तो फिर ममता के लिए 'शुक्रवार' का इंतजार क्यों, क्या है राज
AajTak
पिछले 2 विधानसभा चुनावों के इतर इस बार तृणमूल कांग्रेस के सामने पहली बार बीजेपी मुकाबले में खड़ी है. ऐसे में ममता बनर्जी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अपने शुभ दिन यानी आज शुक्रवार को कर सकती हैं. पार्टी ने सभी 294 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं.
बंगाल में इस बार 8 चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. कहा जा रहा है कि टीएमसी ने उम्मीदवारों का चयन भी कर लिया है लेकिन पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी उम्मीदवारों के ऐलान के लिए शुक्रवार का इंतजार कर रही हैं. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी हुई हैं और इस बार उनको भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. बीजेपी इस बार यहां से पहली बार चुनाव जीतने की हरसंभव कोशिश में है. फिलहाल ममता की पार्टी पिछली 2 बार की तरह इस बार भी एक साथ ही अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने को तैयार है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









