
फ्लॉप से परेशान आमिर खान, 'पठान' को किया फॉलो! कमबैक के लिए तैयार बड़ा प्लान, ऐसी है चर्चा
AajTak
खबरें हैं आमिर खान ने अपने करियर को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए शाहरुख का रूट फॉलो किया है. वे यशराज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर धूम में एंट्री करने वाले हैं. शाहरुख की ही तरह आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी सलेक्टिव हो गए हैं. वे कमबैक की जल्दबाजी में नहीं हैं.
कहते हैं हर शुक्रवार फिल्मी सितारों की किस्मत बदलती है. कभी बैक टू बैक फ्लॉप की मार झेल रहे शाहरुख खान अब पठान की सुपर सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. किंग खान का करियर फिर पटरी पर लौट आया है. सुनने में आया है शाहरुख खान के इस बॉक्स ऑफिस सक्सेस रूट को मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी फॉलो कर रहे हैं.
शाहरुख की राह चले आमिर खान? आमिर की पिछली रिलीज लाल सिंह चड्ढा थी. ये फिल्म नहीं चली और इसकी फ्लॉप रिपोर्ट के साथ आमिर खान ने ब्रेक पर जाने का फैसला लिया. वे आजकल फैमिली टाइम स्पेंड कर रहे हैं. खबरें हैं आमिर ने अपने करियर को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए शाहरुख का रूट फॉलो किया है. वे यशराज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर धूम में एंट्री करने वाले हैं.
Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की ही तरह आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी सलेक्टिव हो गए हैं. उन्होंने लास्ट मिनट में स्पैनिश फिल्म Campeones के हिंदी रीमेक से वॉकआउट किया. एक्टर ने फिल्म छोड़ने की वजह बताई कि वो फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और कमबैक की जल्दबाजी में नहीं हैं.
पठान की सक्सेस से इंप्रेस आमिर
रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान पठान की सक्सेस से काफी प्रभावित हैं. वो जानते हैं कि टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर होगी. इसलिए आमिर पर्सनली फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से मिले. आमिर सुपरहिट फ्रेंचाइजी धूम के अगले पार्ट में काम करने की प्लानिंग में हैं. पठान के राइटर अब्बास टायरवाला ने एक इंटरव्यू में कबूला भी था कि वे आमिर खान को यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स में देखना चाहते हैं. सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पहले से स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं. कमी है तो बस आमिर खान की. अटकलें ये भी हैं कि आमिर कॉमेडी जोनर भी ट्राई कर सकते हैं.
खैर, इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त के साथ मालूम पड़ ही जाएगा. लेकिन आमिर फैंस एक्टर को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं. आमिर का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, इस पर अभी सस्पेंस ही है. एक्टर फिलहाल फैमिली को वक्त देने में ज्यादा फोकस्ड हैं.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










