
फ्लाइट से लद्दाख जाने का मौका, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था, जानें टूर पैकेज की डिटेल्स
AajTak
IRCTC लेह-लद्दाख का भ्रमण करने के लिए शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी लखनऊ द्वारा लॉन्च किया गया यह टूर पैकेज 2 अगस्त से 8 अगस्त 2024 तक संचालित किया जाएगा. आइए जानते हैं पैकेज का किराया और अन्य जानकारी.
IRCTC एक तरफ जहां देश के अलग-अलग पर्यटन और धार्मिक स्थलों के माध्यम से टूर पैकेज का संचालन करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ हवाई यात्रा के माध्यम से भी टूर पैकेज संचालित करता है. इसी क्रम में आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा लखनऊ से दिल्ली होते हुए लद्दाख हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. 6 दिन और 7 रातों का यह हवाई टूर पैकेज अगले महीने 2 अगस्त से 8 अगस्त तक संचालित किया जाएगा.
जानें इस टूर पैकेज की खासियत इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली होते हुए लेह-लद्दाख आने और जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. वहीं, खान-पान और ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है. इस यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप और मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गांव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसि़द्व पैंगोंग झील का भ्रमण कराया जाएगा.
यहां देखें कितना होगा किराया इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 60100 रुपये हैं, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 55100 रुपये प्रति व्यक्ति है और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 54600 रुपये है. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 53300 रुपये (बेड सहित) और 48400 रुपये (बिना बेड के) के होगा. इसमे LTC की सुविधा भी उपलब्ध है.
ऐसे करें बुकिंग इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. इसके अलावा आप अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं: कानपुर- 8287930927, 8287930930 लखनऊ-8287930911/8287930902

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








