
फ्लाइट से लगाई छलांग, 6500 फीट नीचे घर की छत पर गिरा शख्स
AajTak
स्काईडाइविंग के लिए गए शख्स का पैराशूट नहीं खुला और वह 6500 फीट की ऊंचाई से सीधे एक घर की छत को तोड़ते हुए जमीन पर आ गिरा. मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. शख्स ने इससे पहले दो बार और स्काईडाइविंग की थी. लेकिन उनका तीसरा एक्सपीरियंस ही जीवन का आखिरी स्काईडाइविंग एक्सपीरियंस साबित हो गया.
स्काईडाइविंग के लिए गए शख्स के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, स्काईडाइविंग के लिए गए शख्स ने फ्लाइट से छलांग लगाई. लेकिन जमीन की ओर आते वक्त वह पैराशूट नहीं खोल पाया और करीब 6500 फीट की ऊंचाई से सीधे एक घर की छत पर आ गिरा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
यह हादसा ब्राजील में हुआ है. 38 साल के एंड्रिअस जमैको, स्काईडाइविंग के दौरान बोइटुवा के साओ पाउलो सिटी के एक घर पर आ गिरे.
ब्राजीली नेटवर्क TV Globo को मिले फुटेज में फ्लाइट से छलांग लगाने से पहले जमैको को स्काईडाइविंग इंस्ट्रक्टर पाउलो मिर्काई डायरेक्शन्स देते दिखते हैं. जमैको के साथ कई और स्काईडाइवर्स भी फ्लाइट से छलांग लगाने की तैयारी करते दिखते हैं.
फ्लाइट से छलांग लगाते समय मिर्काई ने जमैको के बाजुओं और पैरों को जकड़ रखा था. हवा में एक समय पर लीवर को टच कर के जमैके ने अपने इंस्ट्रक्टर को कंफर्म भी किया था कि उन्हें ब्रेकअवे लोकेशन की पूरी जानकारी है.
इंस्ट्रक्टर ने इसके बाद जमैको को छोड़ दिया. इसके तुरंत बाद ही जमैको गोल-गोल घूमने लगे. इंस्ट्रक्टर ने उन्हें संभालने की कोशिश की. जमैको के पैरों को पकड़ा लेकिन वे फिर छूट गए.
जमैको इंस्ट्रक्टर की पकड़ से बाहर होते ही फिर से गोल-गोल घूमने लगे. वह दोनों तेजी से जमीन पर मौजूद लैंडिंग स्पॉट की तरफ जा रहे थे. तभी इंस्ट्रक्टर ने अपना पैराशूट खोल लिया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












