
फ्लाइट में सफर कर रही थी पत्नी, पायलट ने दिया ऐसा रिएक्शन, हुआ वायरल
AajTak
पायलट ने ये अनाउंसमेंट प्लेन में सवार अपनी पत्नी के लिए की थी. पायलट के अनाउंसमेंट वाले वीडियो को 8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
सोशल मीडिया पर एक पायलट की 'स्पेशल अनाउंसमेंट' वायरल हो रही है. पायलट ने ये अनाउंसमेंट प्लेन में सवार अपनी पत्नी के लिए की थी. पायलट के अनाउंसमेंट वाले वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इसपर रिएक्ट किया है.
दरअसल, IndioGo की जिस फ्लाइट की कमान पायलट अलनीज विरानी (Alneez Virani) के हाथ में थी, उसी फ्लाइट में उनकी पत्नी Zahra भी सवार भी थीं. ऐसे में विरानी ने पत्नी के लिए बेहद अलग अंदाज में अनाउंसमेंट की, जिसका वीडियो वायरल हो गया है.
वीडियो को प्लेन में सवार विरानी की पत्नी Zahra ने रिकॉर्ड किया है. उन्होंने वीडियो को दिल छू लेने वाला एक कैप्शन भी दिया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.
Zahra ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं अलनीज विरानी के साथ फ्लाइट में कई बार रही हूं और यह हमेशा बेहद खास होता है. लेकिन इस बार कुछ अलग था. यह हमेशा के लिए मेरे दिल में रहेगा और मुझे मुस्कुराने पर मजबूर करेगा. आई लव यू अलनीज.
पत्नी के लिए पायलट पति की स्पेशल अनाउंसमेंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्लेन में बैठने से पहले पायलट अलनीज विरानी और Zahra एक दूसरे को देखकर हाथ हिलाते हैं. फिर प्लेन में सवार होने के बाद पायलट पति ने पैसेंजर पत्नी के लिए स्पेशल अनाउंसमेंट की.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











