
फ्लाइट में बाज के साथ चढ़ा अरबी शख्स, पास में था उसका पासपोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरब व्यक्ति फ्लाइट से सफर की तैयारी करता नजर आ रहा है,लेकिन उसके हाथ में एक बाज है. अब लोगों को यह हैरानी हो रही है कि क्या कोई बाज भी फ्लाइट में साथ यात्रा कर सकता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरब व्यक्ति फ्लाइट से सफर की तैयारी करता नजर आ रहा है,लेकिन उसके हाथ में एक बाज है. अब लोगों को यह हैरानी हो रही है कि क्या कोई बाज भी फ्लाइट में साथ यात्रा कर सकता है.
वीडियो में बताया जा रहा है ये फ्लाइट अबू धाबी से मोरक्को जा रही, जिसमें एक यात्री अपने पालतू बाज के साथ विमान में सवार हुआ और खास बात यह थी कि बाज के पास बाकायदा उसका पासपोर्ट भी था.
यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पारंपरिक सफेद पोशाक में एक अरबी शख्स बाज को अपने हाथ पर लेकर एयरपोर्ट पर खड़ा है. जैसे ही एक अन्य यात्री उससे पूछता है कि क्या बाज हमारे साथ फ्लाइट में यात्रा करेगा, वह मुस्कुराकर जवाब देता है, हां बिल्कुल फ्लाइट में.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में बाज का पासपोर्ट भी दिखाया गया है जिसमें उसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है. मालिक पढ़कर सुनाता है कि यह बाज मेल है, स्पेन से है और उसकी यात्रा का विवरण पासपोर्ट में दर्ज है.
UAE में बाजों के लिए अलग पासपोर्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












