
फ्लाइट में चिपककर लेटा Couple, वायरल हुईं Photos तो ट्विटर पर ज्ञान देने लगे लोग
AajTak
एक फ्लाइट के भीतर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक कपल सीट पर चिपककर ऐसे लेटा है जैसे ये उनका बेडरूम हो. कपल की तस्वीर एक यात्री ने क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर की है.
आजकल लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह की शर्मनाक या अश्लील हरकत करने में संकोच नहीं करते. कई बार ये कुछ ऐसा होता है कि सामने बैठे लोगों को नजरें झुकानी पड़ें. ट्रेनों से इस तरह की खबरें आती रही हैं. हालांकि ताजा मामला एक फ्लाइट के भीतर का है. इसमें एक कपल तीन सीटों पर चिपककर ऐसे लेटा है जैसे ये उनका बेडरूम हो.
मामला तब सामने आया जब फ्लाइट में बैठे एक सहयात्री ने कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. ट्विटर पर @babyibeenajoint नाम की आईडी से शेयर की गई तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- '4 घंटे की फिलाइट में मुझे ये क्या देखना पड़ा. यकीन नहीं होता.'
शख्स के पोस्ट को 2.1 करोड़ लोग देख चुके हैं और इसपर अपनी राय दे रहे हैं. अधिकतर लोगों ने इसे कपल की घटिया हरकत करार दिया. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में फ्लाइट अटेंडेंट क्यों कुछ नहीं कर रहे? एक यूजर ने लिखा- बहुत लोगों को प्लेन में बच्चे के रोने से दिक्कत होती है, उन लोगों को ऐसी चीजों से दिक्कत नहीं हो रही क्या?
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि फ्लाइट में पहले भी अश्लीलता से लेकर दुर्व्यवहार जैसे मामले सामने आए हैं. बीते फरवरी में ही दार्जिलिंग की रहने वाली 26 साल की एक महिला ने दावा किया था कि फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की.
मामले आरोपी द्वारा गलत तरीके से छूने की बात स्वीकार करने के बावजूद, बागडोगरा में विमान के क्रू मेंबर्स और सीआईएसएफ कर्मियों ने कथित तौर पर पीड़िता को शिकायत दर्ज करने से रोका. हालांकि एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि केबिन क्रू ने स्थिति से निपटने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











