
फ्लाइट्स में बम की धमकी देने वालों की खैर नहीं... दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से मांगी डिटेल
AajTak
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को पत्र लिखकर फ्लाइट्स के लिए धमकी भरे संदेश पोस्ट करने वाले अकाउंट्स की डिटेल मांगी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम धमकी के मामलों की जांच के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया गया है.
पिछले तीन दिनों में एक दर्जन विमानों में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं. कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिली बम की झूठी धमकियों पर अपनी जांच तेज करते हुए, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को पत्र लिखकर धमकी भरे संदेश पोस्ट करने वाले अकाउंट्स की डिटेल मांगी है.
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 180 लोगों को लेकर बेंगलुरु जा रहे अकासा एयर के विमान में बम की धमकी के संबंध में एक FIR दर्ज की और इस महीने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सामने आए इसी तरह के सात अन्य मामलों की जांच भी शुरू की.
धमकी के मामलों की जांच के लिए बनी टीम एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम धमकी के मामलों की जांच के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया गया है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) की एक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है.
'वीपीएन या डार्क वेब ब्राउजर से किए गए पोस्ट'
बुधवार को पुलिस ने धमकी भरे पोस्ट शेयर करने वाले हैंडल को निलंबित करने और पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क किया. अधिकारी ने कहा, 'ऐसा संदेह है कि हैंडलर ने एक्स पर अकाउंट सेट करने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) या डार्क वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल किया और फिर एक से अधिक अकाउंट से मैसेज पोस्ट किए.आईपी एड्रेस पाने के लिए हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लिखा है.'उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया है और उन्होंने मामले में एफआईआर भी दर्ज की है.
इस महीने आए बम की धमकियों से जुड़े 8 मामले

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







