
'फ्लाइंग किस' पर बवाल... युवती ने छेड़खानी करने पर लड़के को पीटा, जवाब में आरोपी की फैमिली ने पीड़ित पक्ष को घर में घुसकर मारा, 15 पर FIR
AajTak
MP News: युवती के परिजनों ने युवक को फ्लाइंग किस देने के आरोप में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने भी जवाबी कार्रवाई की और पीड़ित पक्ष को घर में घुसकर मारा.
MP News: धार जिले के अमझेरा में फ्लाइंग किस (Flying Kiss) को लेकर विवाद छिड़ गया. युवती के परिजनों ने बाइक रोककर युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प और मारपीट हुई. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
यह घटना अमझेरा थाना इलाके की है. बाइक से जा रहे एक युवक ने राह चलती युवती को फ्लाइंग किस दिया. इसके तुरंत बाद महिला और उसके साथियों ने बाइक रोककर आरोपी युवक समेत उसके दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया.
बाद में आरोपी युवक ने भी अपने लोगों को बुला लिया और पीड़ित पक्ष के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की. देखें VIDEO:-
घटना की सूचना मिलते ही अमझेरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. अमझेरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 15 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मारपीट के वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.
(इनपुट:- छोटू शास्त्री)

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









