
फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा आगाज- पुरुष टीम की पहली महिला कोच बनीं सारा टेलर
AajTak
इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर पुरुषों के पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच बनी हैं. 19 नवंबर से शुरू होने वाली अबु धाबी टी10 लीग में वह ‘टीम अबु धाबी’ की सहायक कोच नामित हुई हैं.
इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर पुरुषों के पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच बनी हैं. 19 नवंबर से शुरू होने वाली अबु धाबी टी10 लीग में वह ‘टीम अबु धाबी’ की सहायक कोच नामित हुई हैं. क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में एक मानी जाने वाली 32 साल की टेलर इससे पहले इंग्लैंड में पुरुष काउंटी टीम ससेक्स की पहली विशेषज्ञ महिला कोच बनी थीं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












