
फ्री में रुकना चाहता था विदेशी नागरिक, होटल स्टाफ ने किया मना तो खुद को चाकू से काटा
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज में एक विदेशी नागिरक ने हंगामा कर दिया और खुद को चाकू से काट लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि वह फ्री में एक होटल में रुकना चाहता था.
सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज में बुधवार को एक होटल के बाहर नशे में धुत एक तुर्कमेनिस्तानी नागरिक ने खुद को चाकू से काट लिया. जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक यह घटना व्हाइट ग्लो होटल के बाहर हुई, जहां जेहुन नाम का यह आदमी इस साल 20 जनवरी से 10 फरवरी के बीच रुका था.
अधिकारी के मुताबिक 11 फरवरी को जेहुन होटल लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी. ऐसा कहा जा रहा है कि वह नशे में था. पुलिस ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं होने के बावजूद उसने रहने की जगह मांगी. होटल स्टाफ ने उसे बताया कि कोई कमरा खाली नहीं है, जिसके बाद वह गुस्सा हो गया और अपने पास मौजूद चाकू से अपने गले पर वार कर लिया.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर लड़कियों की फोटो भेजकर होती थी डील, गाजियाबाद के 4 स्टार होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
नशे में था विदेशी नागरिक
होटल मैनेजमेंट ने लोकल बीट पुलिस को खबर दी. लेकिन जब तक वे बीच-बचाव करते जेहुन को काफी खून बह चुका था. जेहुन को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे इमरजेंसी इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में यह बात कन्फर्म हुई कि घटना के समय वह बहुत ज्यादा नशे में था.
वह होटल में फ्री में रुकना चाहता था. उससे पूछताछ की जा रही है और उसके परिजनों से भी संपर्क किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.

निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी. बंगाल में इस बार ममता की प्रतिष्ठा, तो दक्षिण में क्षेत्रीय दलों और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.








