
फ्री में क्यों खिलाऊं... ये मॉडल अपनी शादी में मेहमानों से वसूलेगी पैसे!
AajTak
एक फेमस मॉडल ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों से फीस वसूलने की योजना बनाई है. मॉडल की यह अजीबोगरीब योजना चर्चा का केंद्र बनी हुई है. मॉडल शादी पर काफी खर्च करने की तैयारी में हैं, लेकिन वो कंगाल भी नहीं होना चाहतीं.
एक फेमस मॉडल शादी करने जा रही हैं, इस शादी में उन्होंने आने वाले मेहमानों से फीस वसूलने की योजना बनाई है. उनकी यह अजीबोगरीब घोषणा चर्चा का केंद्र बनी हुई है. वह शादी पर काफी खर्चा करने की तैयारी में हैं.
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की शादी में करीब 38 लाख रुपये का खर्चा आएगा. 40 साल की मॉडल कार्ला बलूची (Karla Bellucci) 4 बच्चों की मां है. वह 52 साल के मंगेतर जोवानी (Giovanni) के साथ शादी करने जा रही हैं.
कार्ला बलूची की यह शादी चर्चा में हैं, क्योंकि उनकी शादी में मेहमानों से पैसा लिया जाएगा. ऐसे में जो कोई भी शादी में जाएगा, उसके लिए यह महंगा सौदा साबित होगा. जो भी मेहमान उनकी शादी में आएगा उसको 9 हजार से ज्यादा रुपये देने होंगे. केप वर्डे में होने वाली शादी के लिए फ्लाइट और होटल पर करीब 2 लाख रुपये का खर्च आएगा.
कंगाल होना नहीं चाहतीं, इसलिए लिया फैसला
कार्ला ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) की रहने वाली हैं. उन्होंने कहा है कि वो अपनी शादी में सब कुछ बेहतर करना चाहती हैं. लेकिन कंगाल होना भी नहीं चाहती हैं. ऐसे में उन्होंने 30 मेहमानों को 9 हजार रुपये से ज्यादा देने के लिए कहा है, जिससे उनका कुछ पैसा बच सके.
कुल मिलाकर यह मॉडल अपनी शादी के लिए काफी उत्सुक हैं. उन्होंने बताया है कि वह अपनी शादी में सफेद घोड़े पर बैठकर आएंगी. वहीं अपनी शादी के खास दिन के लिए उन्होंने फाइव स्टार होटल हिल्टन का चयन किया है. वैसे बलूची ने पहली शादी 19 साल से भी कम उम्र में की थी. उनकी सगाई की अंगूठी करीब पौने 6 लाख रुपये की है, वहीं उन्होंने शादी के लिए पौने 6 लाख रुपये की ही ड्रेस भी ऑर्डर की है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











