
फ्री बिजली, ज्यादा पेंशन, 1 करोड़ नौकरियां... चुनाव में क्या मास्ट्रस्ट्रोक साबित होंगे नीतीश के ये बड़े ऐलान
AajTak
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के इस कदम को सियासी तौर पर एनडीए के लिए मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. ऐसे में अब देखना है कि सीएम नीतीश क्या 'फ्री बीज पॉलिटिक्स' के जरिए बिहार की सियासी जंग फतह कर पाएंगे?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दशक से बिहार की सत्ता के धुरी बने हुए हैं, लेकिन लगातार 5वीं बार विधानसभा चुनाव की जीत दर्ज करने के लिए केजरीवाल के फ्री बीज मॉडल पर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. एक के बाद एक लोकलुभाने वादों का ऐलान नीतीश कुमार ने शुरू कर दिया है. महिलाओं की पेंशन बढ़ाने और युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने के ऐलान के बाद अब नीतीश ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा कर दी है.
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के इस कदम को सियासी तौर पर एनडीए के लिए मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. ऐसे में अब देखना है कि सीएम नीतीश क्या 'फ्री बीज पॉलिटिक्स' के जरिए बिहार की सियासी जंग फतह कर पाएंगे?
बिहार में 125 यूनिट तक फ्री बिजली
नीतीश कुमार ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ये तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी. अन्य लोगों के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई भी खर्च नहीं लगेगा, और साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.
आधी आबादी पर नीतीश का पूरा दांव

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











