
फ्री बिजली की स्कीम बिहार तक पहुंची, चुनाव से पहले नीतीश ने किया 125 यूनिट फ्री देने का ऐलान
AajTak
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा, और जुलाई माह के बिल से ही इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा.
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा, और जुलाई माह के बिल से ही इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस निर्णय की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की. उन्होंने कहा, “हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब तय कर लिया गया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.”
नीतीश सरकार के इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा. यह योजना खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य
नीतीश कुमार ने कहा, 'हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.'
सीएम ने कहा, 'कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











